ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में राजस्थान के जैसलमेर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर से आठ लोग उत्तराखंड घूमने आए थे। सभी एक कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग क्षेत्र के साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ते ही कार सड़क से नीचे फिसल गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा समाई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन तेज बहाव में पूरी तरह डूब गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी कमला, अखिलेश और दिनेश के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल आयुष्मान को पहले श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गुड्डी देवी, जाह्नवी, नंबरदार और एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव में वे नदी में बह गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों और बचावकर्मियों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की तीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर गहरी खाई और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रशासन ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा
देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू करके श्रीनगर रेफर किया गया है जबकि दो लोगों के शव बरामद होने की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433 चारधाम यात्रा से लौट रहा था इसमें राजस्थान के यात्री सवार थे। सुबह करीब 10.30 बजे देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच स्थित डंपिंग जोन के नजदीक वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद वाहन सीधे अलकनंदा नदी की तेज धाराओं में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा बैरियर भी उसे रोक नहीं सका। देखते ही देखते वाहन खाई में गिर गया और नदी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एसडीआरएफ और जल पुलिस की डीप डाइविंग टीमें भी लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।
टिहरी में इनोवा कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे पहले श्रीनगर बेस हॉस्पिटल और फिर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। हादसा देवप्रयाग के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ की तीन टीमें भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। इनोवा कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह वाहन सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरा। इनोवा में 8 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो नीचे फंस हुए हैं। ये सभी लोग राजस्थान के जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी से चारधाम यात्रा के लिए आए हुए थे। घायल की पहचान 12 साल के आयुस्मान के तौर पर हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है। व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला टीम ये टीमें नदी के तेज बहाव और गहरी खाई के बीच अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वाहन की रफ्तार अनियंत्रित थी, जिसके कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार के नदी में गिरते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार के पानी में पूरी तरह डूब जाने और सीधी खाई होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है। नदी में डूबे अन्य यात्रियों की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।