Oplus_16908288
*देहरादून*
*दिनाँक – 02/08/2026*
*शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस*
*सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई*
*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 30 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में*
*पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दी सख्त हिदायत*
*एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए की जा रही प्रभावी कार्यवाही*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनाँक 01/08/2026 की रात्रि में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग जगहों पर सार्वजनिक स्थानों, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 30 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।